पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा) रोग’ पर एक विशेष जागरूकता सत्र का सफल आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार के देशव्यापी अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को इस रोग के लक्षणों की पहचान करने तथा समाज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में प्रभावी जागरूकता फैलाने हेतु प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला स्वास्थ्य विभाग के डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर से श्री अमृतांशु साहू जी उपस्थित रहे। उन्होंने यक्ष्मा रोग के कारणों, लक्षणों और सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे उपचारों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने संवादात्मक सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी शंकाओं का निवारण किया। इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्य डॉ. कल्याणी कबीर, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. भूपेश चंद्र, डॉ. दिनेश यादव, डॉ. रश्मि लुगुन, डॉ. सुमन लता, डॉ. गंगा भोला, ऐश्वर्या श्री कर्मकार, शीतल कुमारी, डॉ. किशन कुमार शर्मा, मंजू गागराई और नर्सिंग विभाग से समीक्षा मार्की, मुनमुन मुक्ता तिर्की , मोनीषा संतरा सहित सभी विभागों के प्राध्यापक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन किया असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुमनलता ने। यह कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में संस्थान की ओर से आयोजित एक सराहनीय कदम रहा।
इसे भी पढ़ें : Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान



















































