Gua : मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक जीर्णोद्धार के बाद  चकाचक हुई सड़क, आवागमन हुआ सुगम

सड़कें रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं : राजू सांडिल

गुवा :  सड़कें किसी भी राष्ट्र की जीवनरेखा हैं, जो आर्थिक विकास, सामाजिक जुड़ाव और ग्रामीण-शहरी कनेक्टिविटी के लिए अनिवार्य हैं। ये माल परिवहन, घर-घर सेवा, शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, और रोजगार सृजन में प्रमुख भूमिका निभाती हैं। पहाड़ियों से लेकर गांवों तक, सड़कों का निर्माण अन्य परिवहन साधनों (जैसे रेल) की तुलना में सस्ता और लचीला होता है। गांगदा पंचायत मुखिय राजू सांडिल ने उक्त तथ्यों को बताते हुए कहा कि मनोहरपुर से बड़ाजामदा की सड़कों को जीर्णोद्धार के तहत चकाचक की जा रही है ।करीब 58.6 किलोमीटर की सड़क लोगों की आवागमन को पूरी तरह से दुरुस्त करेगी । सड़कों को नई रूप रेखा के तहत. सुविधा जनक एवं आवागमन के लिए दुरुस्त किया जा रहा है ।गांगदा पंचायत मुखिया राजू सांडिल ने उक्त बाते बताते हुए आगे बताते हुए कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 5 वर्षों में57,125 किमी से अधिक का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क बिछाया है। फोकस अब 100% भूमि अधिग्रहण के बाद ही परियोजनाओं को शुरू करने पर है ताकि देरी न हो। 2028-29 तक 18,000 किमी एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि अब 100% भूमि अधिग्रहण और सभी जरूरी मंजूरियां मिलने के बाद ही नई परियोजनाओं को मंजूरी दी जाएगी, ताकि निर्माण में देरी न हो।उसी के तहत मनोहरपुर से बड़ाजामदा तक कि सड़क पूरी तरह से दुरुस्त कर चकाचक हो चुकी है ।सड़क निर्माण के लिए अगुवाई कर रहे अभियंता प्रणव ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य आपातकाल (एम्बुलेंस), दमकल और आपदा प्रबंधन में मनोहरपुर से बड़ाजामदा सड़कें त्वरित सहायता पहुँचाने के लिए महत्वपूर्ण हैं। उक्त सड़के सामाजिक और सांस्कृतिक संपर्क के तहत भी लोगों को एक-दूसरे से मिलने और संस्कृति के आदान-प्रदान में मददगार साबित होगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान

Spread the love

Related Posts

Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

Spread the love

Jamshedpur : शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, बोले- झारखंड न कभी झुका है, न झुकेगा

जमशेदपुर : वीर शहीद निर्मल महतो के 39वें शहादत दिवस पर शनिवार को कदमा उलियान स्थित उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time