बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के छोटा आसानबनी गांव में उस वक्त खुशियां मातम में बदल गईं, जब केरल से मजदूरी कर घर लौट रहे 28 वर्षीय कार्तिक मुंडा का पार्थिव शरीर उसके पैतृक आवास पहुंचा। अपनी शादी के सपने संजोए और घर की माली हालत सुधारने की उम्मीद लेकर परदेस गए कार्तिक की 3 मई को आंध्र प्रदेश के तेनाली स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई थी। गुरुवार शाम को जैसे ही उसका शव गांव की मिट्टी पर पहुंचा, परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया और जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब केवल सन्नाटा और गहरा शोक पसरा हुआ है। इस हृदयविदारक घटना ने न केवल पीड़ित परिवार को झकझोर दिया है, बल्कि रोजगार के लिए पलायन करने वाले मजदूरों की सुरक्षा और विवशता पर भी एक गहरा सवालिया निशान लगा दिया है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : विधायक कुमार समीर मोहंती ने जामबनी नाला पर पुलिया निर्माण का किया शिलान्यास
There is no ads to display, Please add some



















































