जमशेदपुर: शनिवार को सुबह परसूडीह थानांतर्गत सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में एक छात्रा का संदिग्ध परिस्थिति में शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। शव मिलने की सूचना पाकर परसूडीह थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार कर जांच में जुट गई है । समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। मृतिका के साथ किसी अनहोनी घटना की आशंका जताई जा रही है। विभिन्न वाट्स अप ग्रुपों में मृतिका की तस्वीर साझा कर पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल में मदर्स डे पर समर कैंप का आयोजन, प्रतिभागी हुए पुरस्कृत
There is no ads to display, Please add some



















































