Jadugora : गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा की शुरुआत

पहले दिन स्वामी हंसाराम गिरीजी महाराज ने श्री राम कथा से भक्तों को कराया अमृत पान

जादूगोड़ा : जिंदगी की कड़वाहट व तनावमुक्त महौल के बीच भक्तों को सुकून का पल मुहैया कराने को लेकर गोपालपुर शिव मंदिर मैदान में पांच दिवसीय (11-14 मई) श्री राम कथा की शुरुआत की गई। इसके पूर्व रविवार को भुरकाडीह तालाब से कुंवारी लड़कियों ने कलश में पानी भरकर कार्यक्रम स्थल तक भव्य कलश यात्रा निकाली। इस कलश यात्रा में महिलाएं जय श्री राम के नारे लगाते चल रही थी। आगे-आगे  सामाजिक कार्यकर्ता नवरंजन भक्त बजरंग बली का पताका लेकर चल रहे थे पीछे-पीछे माथे में कलश लिए कुंवारी लड़कियों के साथ में ढोल-नगाड़े थाप से दर्जनों गांव भगवान श्रीराम के गूंज से गुंजायमान हो गया। इसके पूर्व तालाब में भगवान श्री राम, सीता व हनुमान की पूजा _ अर्चना की गई जहां आधा दर्जन गांव मसलन गोपालपुर, बनडीह ,भुरकाडीह, कालापत्थर की महिलाओं ने क्षेत्र की खुशहाली, समृद्धि की कामना की। गांव में श्रीमद भागवत कथा के बाबत सामाजिक कार्यकर्ता नव रंजन भक्त ने कहा ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, भाईचारे, साम्प्रदायिक सद्भाव का निर्माण होता है व शांति मिलती है। देर संध्या समय हरिद्वार से आए स्वामी हंसाराम गिरी महाराज ने श्री राम कथा  से  भक्तों को अमृत पान कराया जिससे पूरा वातारण भक्तिमय हो गया है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्रामीणों की ओर से सामाजिक कार्यकर्ता नव रंजन भक्त,, भोलू भक्त, बीरू राम भक्त, भूदेव भक्त, मानिक प्रामाणिक समेत समस्त ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें :  Jadugora : जन्म के समय देर से रोने अथवा आवाज निकालने वाले शिशू को हो सकता है मिर्गी : डॉ ममता भूषण सिंह

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time