Jamshedpur : बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 1 बी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार एवं उन्नयन की दिशा में रविवार को बड़ी पहल की गई। स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की योजना मद से 10 बेड वाले अस्पताल के विस्तार एवं आधुनिकीकरण हेतु कुल 60 लाख 57 हजार 255 रुपये की लागत वाली योजना का सांसद विद्युत वरण महतो एवं जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने संयुक्त रूप से विधिवत शिलान्यास किया। निर्माण कार्य की जिम्मेदारी भवन निर्माण विभाग को सौंपी गई है। बिरसानगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और मरीजों की संख्या को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा संरचना अपर्याप्त साबित हो रही थी। विशेष रूप से प्रसूति सेवाओं और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं की बढ़ती आवश्यकता को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के बुनियादी ढांचे के विस्तार की मांग लंबे समय से उठ रही थी। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू इस विषय को लेकर निरंतर सक्रिय थी।

शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि बिरसानगर जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्र में इस योजना के पूरा होने से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने कहा कि खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए दूरस्थ अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। कहा कि सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के तहत प्रथम तल पर पुरुष एवं महिला वार्ड, वेटिंग एरिया, प्रसव कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ सुलभ हो सकेंगी और जरूरतमंद एवं वंचित तबके को विशेष रूप से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में अन्य आवश्यक सुविधाओं को भी चिन्हित किया गया है, जिन्हें आने वाले दिनों में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

शिलान्यास समारोह में सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, चंद्रशेखर मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, मिथिलेश सिंह यादव, बापन बनर्जी, रंजीत सिंह, कुमार अभिषेक, विकास शर्मा, युवराज सिंह, रितेश झा, बोलटू सरकार, जितेंद्र मिश्रा, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप, शैलेश गुप्ता, मीरा झा, सीमा दास, रॉकी सिंह समेत भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता, स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया ऑफिसर एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है रक्तदान : काले

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में इनर व्हील क्लब ने मेगा आई चेक अप कैंप का किया आयोजन 

जमशेदपुर : इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट ने विष्णु नेत्रालय के सहयोग से राजकीय सरना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में मेगा आई चेक-अप कैंप का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य…

Spread the love

Jamshedpur : मजदूर नेता समाजसेवी स्व. महावीर यादव मजदूर हित एवं सामाजिक कार्य हेतु सदैव याद किये जायेगे : विद्युत वरण महतो

जमशेदपुर : भुइयांडीह नन्द नगर ग्वाला बस्ती शिव गायत्री मंदिर प्राथमिक विधालय परिसर में भाजपा सीतारामडेरा मंडल पूर्व उपाध्यक्ष समाजसेवी कन्हैया यादव के नेतृत्व मे मजदूर नेता सह समाजसेवी स्वर्गीय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time