Jamshedpur :तुलसी भवन में सुप्रसिद्ध साहित्यकार रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती सह ‘काव्य कलश’ समारोह आयोजित

जमशेदपुर : सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के ख्यातिलब्ध साहित्यकार द्वय रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत की जयंती समारोह आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन वसंत जमशेदपुरी ने की । जबकि धन्यवाद ज्ञापन संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया ।
दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य मानद महासचिव डाॅo प्रसेनजित तिवारी ने दिया । तत्पश्चात साहित्यकार द्वय रविन्द्र नाथ ठाकुर एवं सुमित्रानंदन पंत का साहित्यिक जीवन परिचय क्रमश: नीता सागर चौधरी एवं कैलाशनाथ शर्मा गाजीपुरी ने विस्तार से प्रस्तुत किया ।
तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के मौके पर नगर के कुल 42 कलमकारों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । काव्य पाठ करने वालों में डाॅo यमुना तिवारी व्यथित, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र, माधवी उपाध्याय, कैलाश नाथ शर्मा गाजीपुरी, आलोक तिवारी, वसंत जमशेदपुरी, सुरेश चन्द्र झा , नीता सागर चौधरी, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, वीणा कुमारी नंदिनी, हरभजन सिंह रहबर, बलविन्दर सिंह, रीना गुप्ता, पुनम सिंह,आलोक मंजरी, डाॅo संजय पाठक सनेही, राजेन्द्र राज, नीलाम्बर चौधरी, वीणा कुमारी नंदिनी, नरेंद्र कुमार सिंह, शेषनाथ सिंह शरद, पी. वासुदेव राव, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, हरिकिशन चावला, स्मृति पाण्डेय चौबे, विजय नारायण सिंह बेरुका , डाॅo उदय प्रताप हयात, नीलम पेड़ीवाल, पूनम सिंह, सर्वानन्द सिंह पथिक, जय प्रकाश पाण्डेय, वंदना केशर भारती, सुजय कुमार एवं अन्य प्रमुख रहे । जबकि मौके पर साहित्य समिति के सचिव डॉ० अजय कुमार ओझा, ममता कर्ण मनस्वी, आलोक मंजरी, डाॅo अनीता निधि, निवेदिता श्रीवास्तव, सविता सिंह मीरा, लक्ष्मी सिंह रुबी, माधुरी मिश्रा की उपस्थिति सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिरसानगर सीएचसी होगा हाईटेक, 60 लाख की योजना से बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, सांसद विद्युत महतो एवं विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएचसी के विस्तार एवं उन्नयन कार्य का किया शिलान्यास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time