Gua : टाटानगर रेल अस्पताल में सिविल डिफेंस की टीम ने मॉक ड्रिल कर आपदा प्रबंधन कार्यों का दिया प्रशिक्षण

गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा उप मंडल रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन कार्यों की प्रशिक्षण मॉक ड्रिल कर दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम रेल अस्पताल मेल वार्ड के समक्ष कैंटीन क्षेत्र में की गई ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुतलू मुर्मू , वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी पॉली टारगेन डॉ डी टोपनो ,मंडल चिकित्सा अधिकारी, नर्स, ड्रेसर, लिपिक के साथ मरीज, रेलकर्मी गण उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम के आरंभ में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने आग लगने के विभिन्न कारण वायरिंग के लुज कनैक्शन, टुटी फुटी काम चलाउ स्विच, प्लग का उपयोग करना दुर्घटना को आमंत्रित करते हैं। गर्मी के दिनों में एयर कंडीशन की समय समय पर सर्विसिंग ना होना ब्लास्ट का कारण बनती है और बड़ी आग में रूपांतरित होती है ।

बताया गया कि अस्पताल के महंगे इक्विपमेंट एक्स-रे,अल्ट्रासाउंड मशीन इत्यादि में आग लगने पर CO2 फायर संयंत्र प्रयोग करना उपयोगी होता है इससे महंगे मशीन सुरक्षित रहते हैं । डेमोंस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह के द्वारा अस्पताल में आग लगने पर मरीज को सुरक्षित बाहर निकलने की विधि स्टॉप ड्रॉप रोल के साथ ब्लैंकेट ड्रैग, टो ड्रेग रेस्क्यू विधि प्रशिक्षित की गई डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने फायर संयंत्र उपयोग के पास नियम बताते हुए आग बुझाने की माॅक ड्रिल कर प्रशिक्षित किया।

रोचक तथ्य यह रही की सभी चिकित्सा अधिकारियों ने चलाकर अनुभव लिया। कार्यक्रम के अंत में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कुतलू मुर्मू ने सिविल डिफेंस के द्वारा दिए गए  प्रशिक्षण काी प्रशंसा करते हुए एक्स-रे,अल्ट्रा साउण्ड मशीन रूम में शीघ्र ही कार्बन डाई अक्साईड फायर संयंत्र रखने को प्रस्तावित किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव, थाना पहुंचा मामला 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time