Jamshedpur : बंगाल में हार के बाद ममता को अब आई ‘इंडिया’ गठबंधन की याद : महेंद्र कुमार पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी को अब ‘ इंडिया ‘ गठबंधन याद आ रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले बने इंडिया गठबंधन को उन्होंने कोई महत्व नहीं दिया। बल्कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ मिलकर वह ‘थर्ड फ्रंट’ बनाने की पक्षधर रहीं। ऐसे में अब उनकी इंडिया गठबंधन के नेताओं की याद आना “अब ऊंट आया पहाड़ के नीचे” वाली कहावत को चरितार्थ करता है। महेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन के तहत अगर ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव लड़ा होता तो, परिणाम कुछ और होता। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को अब देर से ही सही लेकिन ‘थर्ड फ्रंट’ बनाने का मोह त्याग कर इंडिया गठबंधन का हिस्सा बन जाना चाहिए तथा इसे मजबूत बनाने की दिशा में जुट जाना चाहिए। वहीं महेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल कर धांधली से सत्ता के शिखर पर पहुंची है। यह देश की जनता बखूबी जानती है। कहा कि 2029 के आम चुनाव में जनता भाजपा समर्थित एनडीए गठबंधन को करारा जवाब देगी।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी जगन्नाथपुर की वार्षिक आम सभा आयोजित, विधायक का किया सम्मान

चाईबासा : झारखंड राज्य आजीविका प्रोत्साहन सोसाइटी (JSLPS) जगन्नाथपुर द्वारा आयोजित वार्षिक आम सभा में मुख्य अतिथि विधायक जगन्नाथपुर सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सह पश्चिमी सिंहभूम कांग्रेस जिला…

Spread the love

Jamshedpur : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी ने डायमंड जुबली पर अरिजीत सरकार को प्रदान किया मानव सेवा सम्मान

30 वर्षों से समाजसेवा में सक्रिय, रक्तदान से लेकर जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने तक निभा रहे जिम्मेदारी जमशेदपुर : आरडी भट्टा एवं सी एरिया पूजा कमेटी के 60वें वर्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time