Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

झाड़ग्राम: विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिले में उत्पन्न तनाव और कथित हिंसा की घटनाओं को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। झाड़ग्राम जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी को लेकर जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ आकांक्षा भास्कर पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला सीआरपीएफ पश्चिम बंगाल सेक्टर के कमांडेंट रवि शंकर जैसे वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन कर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदमों की घोषणा की। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सभी राजनीतिक पार्टी से अपील की गई है कि वे अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने और शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें। साथ ही आम जनता से भी आग्रह किया गया है कि वे किसी भी उकसावे में ना आऐं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। जिले में अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, परिणाम घोषित होने के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालयों पर कब्जा करने और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। कई जगहों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के भी आरोप लगे हैं। झाड़ग्राम नगरपालिका और शिलदा पंचायत कार्यालय सहित कई स्थानों पर ताले लगाए जाने की खबर है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेतृत्व ने तत्काल हस्तक्षेप कर ताले खुलवाने और सामान्य सेवाएं बहाल करने का प्रयास किया। साथ ही अपने कार्यकर्ताओं को संयम बरतने की हिदायत भी दी गई। वहीं दूसरी ओर आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव परिणाम के बाद सक्रिय हुए कुछ नए भाजपा कार्यकर्ता ही इन घटनाओं में शामिल हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए जिले के पुलिस अधीक्षक मानव सिंगला ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।झाड़ग्राम जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आकांक्षा भास्कर ने कहा कि जिस तरह प्रशासन, पुलिस और केंद्रीय बलों ने मिलकर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया, उसी तरह अब किसी भी प्रकार की हिंसा के खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) पश्चिम बंगाल सेक्टर के कमांडेंट रवि शंकर ने भी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मौके पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल 184 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट चंदू कोले उपस्थित थें।अधिकारियों ने भरोसा दिलाया झाडग्राम में निष्पक्ष माहौल बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। और इसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Potka : पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर पोटका में हर्ष व्याप्त, देवी कुमारी भूमिज ने बांटी मिठाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

Spread the love

Kharagpur : धालभूमगढ़ स्टेशन से लावारिश हालत में घुमती मिली 17 वर्षीय किशोरी, RPF ने वन स्टॉप सेंटर को सौंपा

खड़गपुर : घर में बार-बार डांट और मारपीट से परेशान होकर निकली 17 वर्षीय किशोरी अज्ञात ट्रेन से सफर करते हुए धालभूमगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंच गई। यहां अकेली और परेशान…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time