पोटका : पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद पोटका लौटने पर मुखिया सह भाजपा नेत्री देवी कुमारी भूमिज का पोटका चौक पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने पटाखों की आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। देवी कुमारी भूमिज ने उपस्थित लोगों को बंगाल का रसगुल्ला और झाड़ग्राम का विशेष झालमुड़ी खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि उन्हें पश्चिम बंगाल के बलरामपुर विधानसभा में प्रवासी प्रभारी बनाकर भेजा गया था, जहां भाजपा प्रत्याशी जलधर महतो ने 35 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि यह जीत वर्षों के संघर्ष, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का परिणाम है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और नेतृत्व की मजबूत रणनीति ने इस सफलता को संभव बनाया।
उन्होंने आगे कहा कि यह विजय केवल चुनावी परिणाम नहीं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026-2027 के लिए नामांकन शुरू, नामांकन को लेकर डिवाइन मिशन कॉलेज में बच्चों की उमड़ने लगी भीड़
There is no ads to display, Please add some



















































