जादूगोड़ा : सुंदरनगर थाना अंतर्गत हितकु (नरवा पहाड़) में स्थित डिवाइन मिशन कॉलेज में नए सत्र 2026 _ 2027 के लिए नामांकन शुरू हो गया। नामांकन को लेकर स्कूल के बच्चे आईएससी, आईएस व आईकॉम (I.Sc, I.A & I.COM), में नामांकन फर्म के लिए स्कूल कार्यालय से पहुंच कर फॉर्म खरीदा।।इधर इस वर्ष प्रथम स्थान पर शिवानी हेंब्रम (70%) लाई हैं। दूसरा स्थान पर जिया दास (68%) रही जबकि तीसरा स्थान पर शुभ्रा दत्ता (67%) ने प्राप्त किया। कॉलेज के प्राचार्य अमरेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। 100 प्रतिशत परिणाम के लिए शिक्षक का अथक प्रयास और अभिभावक का सहयोग रहा। आगामी वर्ष विद्यालय इससे भी बेहतर रिजल्ट करने की कोशिश करेगा। डायरेक्टर डॉ अशोक कुमार सिंह ने बच्चों और शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिवाइन मिशन कॉलेज हमेशा तत्पर रहेगा।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : अज्ञात वाहन के पीछे 407 मालवाहक टकराने से चालक और सहचालक घायल
There is no ads to display, Please add some



















































