Gua : जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु ने किया पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

गुवा :  जगन्नाथपुर प्रखंड के तोड़ानहातु पंचायत अंतर्गत तेंतोड़ीपोसी में मुरजुम्बा से सुसुन आखड़ा होते हुए श्रीराम केराई के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास। जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकु* ने किया। यह सड़क डीएमएफटी फंड से बनाई जाएगी।इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया। .सोसोपी पीडब्ल्यूडी सड़क से बूढ़ाकमान वाया कुदाहातु तक 4.65 किमीबेलपोसी मानिकपुर से जोगीनंदा तक 3.75 किमी तथा डाकूवा जंगल से बूढ़ाकमान वाया केंदुआ तक 5.73 किमी लंबी सड़कों का निर्माण एमएमजीएसएसवाई योजना के तहत कराया जाएगा। इन कार्यों से क्षेत्र में आवागमन सुविधा बेहतर होगी। इस मौके पर विधायक *सोनाराम सिंकु* ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क सबसे महत्वपूर्ण आधार है। यह सड़क पिछले दस पंद्रह वर्षों से जर्जर अवस्था में थी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं।मौके पर जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, राजू हेंब्रम, दिनेश प्रधान, मकर ध्वज सरदार, रंजन गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, बबलू गोप, संजय गोप, निलेश सिंकु, रोशन पान, रंजीत गगराई, सूरज मुखी, प्रकाश गोप, क्रांति तिरिया, शाहरुख अली, ग्राम- तेंतोड़ीपोसी में सुरेश चंद्र केराई, ग्रामीण मुंडा अनंत तिरिया, चन्द्र मोहन केराई, गौरी शंकर हाइबुरू, मनोज सिंकु , इनामों तिरिया, शैलेश तिरिया, मोहन गोप, परेश केराई, लागो केराई, ग्राम- सोसोपी में ग्रामीण मुंडा सानगी तिरिया, श्रीराम लामाय, जमादार सोय, मजेंद्र हेंब्रम, बबन तिरिया, चन्द्र कुमार तिरिया, जामबिरा सिंकु, सोनाराम सिंकु, सुरजा तिरिया, सतीश तिरिया,ग्राम- दाऊबेड़ा में ग्रामीण मुंडा गुरुचरण सिंकु, मंगल सिंह लागूरी, मुखिया जीतेंद्र पूर्ति, सुधीर सिंकु, डाकूवा लालसिंह सिंकु, सुरेन्द्र सिंकु, हरीश सिंकु, बागुन सिंकु, दामु सिंकु,ग्राम- केन्दुआ में मुखिया जयश्री तिरिया, पं०स०स० उमेश तिरिया, शैलेश जेराई, सुधीर तिरिया, बुदनी बोबोंगा, दुड़िड़ता मुंडा अर्जुन तिरिया, मूचिया तिरिया एवं सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी की छात्रा अलिया खन्ना उर्फ अंजली कुमारी ने फिल्म इंडस्ट्री एवं मॉडलिंग में पाई सफलता 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time