Gua :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन-पूजन का आयोजन

हवन के साथ मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि

गुवा :  डीएवी पब्लिक स्कूल चिरिया में हवन का आयोजन स्कूल के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि की अध्यक्षता में की गई। हवन मे शिक्षकों के साथ करीब 500 विद्यार्थियों की उपस्थिति बनी रही । हवन का आयोजन जन कल्याण, क्षेत्र के उत्थान और विद्यालय के बच्चो के उज्जवल भविष्य व उन्नति हेतु किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि ने कहा कि वर्तमान समय ने हवन, वायुमंडल शुद्धि के साथ -साथ बच्चों के मानसिक विकास व आचारण में पवित्रता के लिए इसे किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि हवन से जो धुआं निकलता है उससे वायुमंडल शुद्ध होता है। हवन के साथ किसी मंत्र का जाप करने से सकारात्मक ध्वनि तरंगित होती है। साथ ही शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। सुविधानुसार, कोई भी मंत्र बोला जा सकता है। हवन से वातावरण शुद्ध होने के साथ मन के विचार भी प्रभावित होते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छा नागरिक बन देश व समाज के प्रति कर्तव्य का निर्वाह करने के लिए प्रेरित किया । मौके पर कक्षा सप्तम स्कूल के छात्र अमृत गुप्ता का जन्मोत्सव मना उसे आर्शीर्वाद दिया गया ।

साथ ही राष्ट्र कवि रवींद्रनाथ टैगोर के जीवन पर आधारित कविता छात्रा प्रज्ञा महतो के द्वारा प्रस्तुत की गई जिसका सबों ने तहे दिल से प्रशंसा की ।हवन का संचालन संगीत शिक्षक जितेन्द्र त्रिवेदी एवं धर्म शिक्षक संदीप चक्रवर्ती ने की। मौके पर विद्यालय के शिक्षकों में राकेश कुमार मिश्रा,मौसमी दास गुप्ता,समीर प्रधान,सुजीत कुमार ,एस के पांडेय,मोमिता मजूमदार,सुमित सेनापति,वर्षा विश्वकर्मा ,किशोर झा, ललित महतो, तनमोय चटर्जी,अभय सिन्हा,आशीष झा, नित्यानंद भकत,सुखेन प्रसाद, के साथ साथ शिक्षकेत्तर कमियों मे दीपक सीत,महेंद्र रविदास,गणेश मुखी,बलभद्र बिंधानी एवं दुलारी देवी ख़ासतौर उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गोविंदपुर के राजेश कुमार रहस्यमय ढंग से लापता, गोविंदपुर थाने में परिजनों ने दर्ज करायी गुमशुदगी की रिपोर्ट

जमशेदपुर : छोटा गोविंदपुर सामुदायिक विकास के पास रहने वाले राजेश कुमार उर्फ स्वामी राजेश आजाद विगत रविवार तड़के 3 : 30 बजे से रहस्यमय ढंग से लापता है। दु:ख…

Spread the love

Jamshedpur : मिर्जाडीह तालाब एवं सार्वजनिक रास्ते को मुक्त कराने की मांग, जेएचआरएएस ने आयुक्त को सौैंपा मांग पत्र

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जाडीह गांव में तालाब की भराई एवं सार्वजनिक रास्ते पर कथित अतिक्रमण के मामले को लेकर झारखंड ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन (जेएचआरएएस) ने कोल्हान प्रमंडल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time