बहरागोड़ा : शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक क्रांति लाने के उद्देश्य से सांसद पुत्र सह सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल महतो ने शनिवार को एक सराहनीय पहल करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर (गीता आश्रम, बहरागोड़ा) और सरस्वती शिशु मंदिर (रांगुनिया) को निजी स्तर पर एक-एक कंप्यूटर भेंट किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा पट्टा पहनाकर किए गए भव्य स्वागत के बीच कुणाल महतो ने डिजिटल शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि वर्तमान दौर में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीकों से जोड़ना समय की अनिवार्य जरूरत है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं संसाधनों के अभाव में पीछे न रहें। उन्होंने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा देते हुए विद्यालयों में कंप्यूटर की संख्या बढ़ाने का आश्वासन भी दिया, जिसकी शिक्षकों एवं अभिभावकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जगन्नाथ कुईला, विजय भांडारी, समाजसेवी चित्त देहुरी, बाबला बारीक, युवा नेता चंदन सीट और अमल बेरा सहित भारी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस प्रयास को ग्रामीण शिक्षा के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।
इसे भी पढ़ें :Bahragora : मानुषमुड़िया में धूमधाम से मनी रविंद्र जयंती, कबीगुरु के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प
There is no ads to display, Please add some



















































