Gua : सेल में स्थानीय को रोजगार देने की मांग तेज,  18 गांव के मुंडा-मानकी ने रांजाबुरु माइंस गेट पर किया प्रदर्शन

गुवा : सारंडा विकास समिति के बैनर तले 18 गांव के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने शनिवार को सेल के रांजाबुरु माइंस को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से ही ग्रामीणों ने माइंस क्षेत्र में कामकाज ठप कर दिया, जिससे खनन कार्य और वाहनों का परिचालन प्रभावित रहा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि पिछले 13 दिनों तक चले आंदोलन के बाद सेल प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच जो समझौता हुआ था, उसका पालन नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार समझौते में स्पष्ट रूप से तय किया गया था कि रांजाबुरु माइंस में कार्यरत मजदूरों और कर्मियों की बहाली गुवा एवं आसपास के स्थानीय गांवों से की जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार मां सरला द्वारा ड्राइवर, खलासी, झंडा दिखाने वाले कर्मी समेत कई मजदूरों को बाहरी क्षेत्रों से लाकर काम कराया जा रहा है। इससे स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से रोजगार की मांग कर रहे हैं और आंदोलन व वार्ता के बावजूद स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं मिलना समझौते का खुला उल्लंघन है। आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण माइंस परिसर के बाहर जुटे रहे और स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग करते रहे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता की। वहीं झारखंड के परिवहन मंत्री के पीए ने भी ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद आंदोलन को फिलहाल कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द स्थानीय लोगों को रोजगार देने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन को और उग्र रूप में दोबारा शुरू किया जाएगा। क्षेत्र में इस मुद्दे को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में लगातार आक्रोश बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : Gua : सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को बांटने की राजनीति बंद करे : रामा पांडेय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्र आंदोलन के समर्थन में भाजपा का बंद पूरी तरह विफल, जनता ने नकारा : प्रताप कुमार यादव

जमशेदपुर : कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रताप कुमार यादव ने बयान जारी कर कहा कि छात्र हितों को लेकर रांची में चल रहे शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को भारतीय जनता पार्टी…

Spread the love

Jamshedpur : साकची बाजार शिव मंदिर में सुलतानगंज से लाए गए गंगाजल से हुई सहस्त्रघट जलाभिषेक पूजा, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

जमशेदपुर : सावन माह के शुभ अवसर पर लगातार पांचवें साल मंगलवार 11 अगस्त को साकची बाजार स्थित श्री श्री साकची शिव मंदिर में सुलतानगंज से आये हुए गंगाजल से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time