Adityapur: कंप्यूटर कोर्स प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं के बीच पुरेंद्र नारायण ने किया प्रमाण पत्र वितरित

 

आदित्यपुर : आईएसएचटी अकैडमी, रोड नो-4 , आदित्यपुर- 2 में भारत सरकार के राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड के द्वारा संचालित 1 वर्षीय कंप्यूटर कोर्स में प्रशिक्षित कुल 25 छात्र- छत्राओं को आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष्य पुरेंद्र नारायण सिंह के द्वारा प्रमाण पत्र वितरण किया गया। पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं को भविष्य में कंप्यूटर के क्षेत्र में रोजगार सम्बंधित मार्ग दर्शन प्रदान करते हुए कहा कि शिक्षण प्रशिक्षण से संबंधित कई कार्यक्रम केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं, जिसका लाभ समाज के कमजोर वर्ग के छात्र-छात्राएं उठा सकती हैं।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार सृजन करवाना

ज्ञातव्य है कि संस्थान में एसटी और एससी छात्रों को भारत सरकार के मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के द्वारा संचालित कंप्यूटर के डाटा एंट्री और टैली जैसे विभिन्न कोर्सेस में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं। जिसका मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार सृजन करवाना हैं। संस्थान पिछले 15 वर्षों से लगातार कंप्यूटर प्रशिक्षण के क्षेत्र में काम कर रही हैं। संस्थान का लक्ष्य प्रति वर्ष कुल 500 छात्रों को प्रशिक्षत कर रोजगार सृजन करवाना हैं। इस कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक सतीश कुमार, RSB ग्रुप के पूर्व सीनियर एच् आर आर के वर्मा , शिवलोक कुमार, अधिवक्ता संजय कुमार, मिथलेश झा आदि उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Imphal: मणिपुर में फिर तनाव, विरोध प्रदर्शन, पांच जिलों में इंटरनेट बंद

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : ब्रेन मलेरिया पीड़ित छात्रा के परिजनों से मिले विधायक, हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

    पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सानग्राम गांव पहुंचकर ब्रेन मलेरिया से मृत पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लखी सरदार के परिजनों से मिले। उन्होंने शोक…

    Spread the love

    Gua : गुवा की बेटी प्रियंका मिंज थाईलैंड में दिखाएंगी डांस का हुनर, सम्मान समारोह में बढ़ाया गया उत्साह

    गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा की बेटी प्रियंका मिंज (24) अपनी प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। बचपन से ही…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time