जादूगोड़ा : नरवा पहाड़ स्थित मुर्गाघुटू निवासी मोसो बास्के के दो बैलों की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। घटना के संबंध में पीड़ित मोसो बास्के, पिता स्वर्गीय माझी राम बास्के ने बताया कि उनके दोनों बैल खेत में चरने गए थे। इसी दौरान खेत के बगल से गुजर रहा बिजली का तार काफी नीचे झुका हुआ था। बैल उसके संपर्क में आ गए, जिससे करंट लगने के कारण दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद मोसो बास्के ने जादूगोड़ा बिजली विभाग से एक लाख रुपये की क्षतिपूर्ति देने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली तार के झुके होने के बावजूद विभाग द्वारा उसे दुरुस्त नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उचित क्षतिपूर्ति नहीं दी गई तो वह विभाग की लापरवाही के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को मजबूर होंगे।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को किया गया याद, बच्चों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित



















































