Muri : सिल्ली-मुरी में लगातार बारिश होने के कारण जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, घरों एवं स्कूलों में घुसा पानी

मुरी : अगले दो दिनों से सिल्ली मुरी में लगातार बारिश होने से सिल्ली-मुरी में जगह-जगह बरसात का पानी जमा हो गया है। सबसे खराब स्थिति सिंगपुर चौक से सिंगपुर नर्सिंग होम जाने वाली सड़क की है, जहां सड़क पर नदी की तरह पानी बह रहा है। सिंगपुर सरकारी स्कूल के आसपास के घरों में बारिश का पानी घुस गया है। कई परिवारों का घर का सामान – अनाज, कपड़ा, बिस्तर सब बर्बाद हो गया है। सरकारी स्कूल के अंदर भी पानी भर गया है, जिससे बच्चों कि पढ़ाई बंद हो गई है। गांव के लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रतिवर्ष बरसात में यही हाल रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष इस समस्या की सूचना सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो को दी गई थी। विधायक जी मौके पर पहुंचे, क्षेत्र का भ्रमण किया और जल्द निदान का आश्वासन देकर चले गए, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने सिल्ली सीओ अंचला अधिकारी अरुणिमा एक्का को सूचना दी। सीओ मैडम अपने प्रशासनिक दल के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों की परेशानी देखी। उन्होंने कहा कि फंड आने पर काम होगा, लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के अनुसार पानी निकासी के लिए पहले एक नाला (पुलिया) बना हुआ था। उसके बंद हो जाने से पानी का निकास पूरी तरह रुक गया है। इसी वजह से पूरा पानी सड़क पर और घरों में घुस रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बंद कलवर्ट (पुलिया )को तुरंत खोला जाए, पानी निकासी के लिए नाली बनाई जाए और सिंगपुर चौक से नर्सिंग होम तक सड़क की मरम्मत फंड जारी कर तुरंत काम किया जाए।

इसे भी पढ़ें : Muri : पुरुलिया-रांची रोड पर बॉक्साइट लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा, बाल-बाल बचा चालक 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का हुआ वर्णन

संत का अपमान भागवत प्राप्ति में बाधा डालती हैं- हिमांशु महाराज जमशेदपुर : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को पूज्य स्वामी हिमांशु…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी भवन की जर्जर हालत पर भाजपा ने उठाए सवाल, प्रदर्शन कर जताया विरोध, जांच की मांग

पोटका : पोटका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के भवन की जर्जर स्थिति को लेकर भाजपा ने सवाल उठाते हुए तत्काल जांच की मांग की है। भाजपा पोटका मंडल अध्यक्ष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time