मुरी : पुरुलिया-रांची मुख्य मार्ग पर सोमवार शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बॉक्साइट लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रेलर हिंडालको जा रहा था।
हादसे में राहत की बात यह रही कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और ट्रेलर का चालक भी सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और काफी मशक्कत के बाद यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया गया। इसके बाद क्रेन की मदद से खाई में गिरे ट्रेलर को बाहर निकाला गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुरुलिया-रांची मार्ग पर भारी वाहनों की रफ्तार अक्सर तेज रहती है। बरसात के मौसम में सड़क पर फिसलन बढ़ जाने के कारण दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों ने भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
इसे भी पढ़ें : Muri : एआईएलआरएसए का 10वां ब्रांच टीजीएम सह फैमिली सेफ्टी सेमिनार मुरी में संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन
There is no ads to display, Please add some



















































