Jamshedpur : सुंदरनगर में 13 से 18 सितंबर तक गूंजेगा ‘गणपति बप्पा मोरया’, यूनाइटेड सपोर्टिंग क्लब ने किया भूमि पूजन

जादूगोड़ा : सुंदरनगर में यूनाइटेड सपोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित होने वाले छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 13 से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले गणेशोत्सव को लेकर गुरुवार को भक्तिमय माहौल में विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

क्लब की अध्यक्ष श्रीमती भारती देवी के नेतृत्व में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में गीता देवी, तारा सिंगरी, सचिव अमित मिश्रा, क्लब प्रवक्ता मोहित निषाद, राज भारती, बंटी शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, रोहन, गुरु, मिक्कू सिंह समेत क्लब के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय मुहल्लावासी उपस्थित रहे।

कमेटी सदस्य संजय शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गणेशोत्सव को भव्य एवं आकर्षक रूप में आयोजित किया जाएगा। धार्मिक आयोजन के साथ बच्चों, युवाओं एवं स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के मनोरंजन के लिए छोटे मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि छह दिवसीय गणेशोत्सव का उद्घाटन 13 सितंबर को सुबह 8 बजे होगा। पुरोहित कृपा शंकर शुक्ला द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जूनियर एवं सीनियर वर्ग के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उत्सव के दौरान अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

गणेशोत्सव के अंतिम दिन 18 सितंबर को शाम 3 बजे भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की भव्य झांकी निकाली जाएगी। इसके बाद विसर्जन जुलूस के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा। आयोजन को लेकर क्लब सदस्यों और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कार्यशैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला हर लोकतांत्रिक संस्था के लिए नजीर: सुधीर कुमार पप्पू

Spread the love

Related Posts

Ranchi : एसआर डीएवी पुंदाग में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, प्राचार्य ने कहा- त्योहार न केवल जीवन की एकरसता को दूर करते हैं,बल्कि बच्चों को संस्कृति से भी जोड़ते हैं

रांची (संगीता पाण्डेय) : एस.आर.डीएवी.पब्लिक स्कूल,पुंदाग में धूम – धाम से जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।इस अवसर पर ईईडीपी विभाग के बच्चों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए ।नन्हें – मुन्ने…

Spread the love

Jamshedpur : ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जमशेदपुर से कोलकाता जाएगा 30 सदस्यीय दल

जमशेदपुर : सनशाइन मार्शल आर्ट अकादमी के तत्वावधान में 30 बच्चों का एक दल द्वितीय ऑल इंडिया ओपन कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए कोलकाता जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time