Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का पुतला दहन करने की घोषणा की है। कार्यक्रम की अनुमति को लेकर आजसू पार्टी की ओर से सोमवार को उपायुक्त की गैर मौजूदगी में उप विकास आयुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी गई।

आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव रामचन्द्र सहिस ने कहा कि राज्य का सत्ताधारी दल लोकतांत्रिक मूल्यों को दरकिनार कर हिटलरशाही रवैया अपना रहा है। शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाने वाले छात्रों और युवाओं पर बल प्रयोग करना लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए, न कि उसे दबाने का प्रयास करना चाहिए।

वहीं, आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

आजसू पार्टी छात्र मोर्चा, जिला समिति पूर्वी सिंहभूम की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि मौलिक अधिकारों के हनन, छात्रों की आवाज दबाने और उनके भविष्य को प्रभावित करने वाली नीतियों के खिलाफ 2 सितंबर को पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि दमनकारी नीतियों और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में लोकतांत्रिक तरीके से दर्ज कराया जाने वाला विरोध है। पार्टी ने जिला प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति देने की मांग की है।
प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह , सागेन हांसदा, चंद्रेश्वर पांडेय, अप्पू तिवारी राजेश चौधरी, चंदन सिंह, मंटू शुक्ला दीपक पांडेय, ललन झा, जमाल खान, मुन्ना भाई ,जितेंद्र यादव, संजय साहू,मनोज महतो, ललित सिंह, परवीन प्रसाद, राजेंद्र सोनकर, राज सिंह, संजय सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : KSMS में ओणम धूमधाम से मना , सैकड़ो लोगों ने केले के पत्ते पर ग्रहण किया भोग 

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time