Jamshedpur : 6 सितंबर को शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय सेमिनार में तीन वीसी होंगे सम्मिलित

जमशेदपुर :  स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रुप से 6 सितंबर को आयोजित शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान विषय सेमिनार में राज्य के तीन विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने शामिल होने की सहमति दे दी है। इस सेमिनार में रांची विश्वविद्यालय की वीसी प्रोफेसर सरोज शर्मा, विनोबा भावे विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. चंद्रभूषण शर्मा और झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वीसी डॉ. डीके सिंह उपस्थित रहेंगे।

आयोजन समिति के संयोजक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने बताया कि सेमिनार में तीन वीसी आएंगे। उनके आने से सेमिनार की गंभीरता और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यह सेमिनार मूलतः झारखंड की शिक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर कर उनके समाधान की दिशा में एक प्रयास है। हम लोग चाहते हैं कि शिक्षा के क्षेत्र में जो दिक्कतें सामने आ रही हैं, हम लोग उसे न सिर्फ उठाएं बल्कि यह भी देखें कि उनका समाधान कैसे हो सकता है। हम लोग समाधान की दिशा में काम करने हेतु संकल्पित हैं।

श्री राय ने बताया कि सेमिनार को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जमशेदपुर के सभी प्राथमिक विद्यालयों, माध्यमिक विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में 6 सितंबर के सेमिनार की सूचना पहुंचाई जा रही है। हर संस्थान से एक प्रतिनिधि को सेमिनार में सम्मानित किया जाएगा। उक्त प्रतिनिधि का निर्णय संस्थान ही करेगा, जिन्हें सम्मानित किया जाना है। कार्यक्रम का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम में सुबह 9.30 बजे से होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का हुआ वर्णन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : नाटक, भाषा और संस्कृति ही समाज की आत्मा : पिंटू गुप्ता

केरकेट्टा में ओड़िया नाटक ‘लहुरे लेखा मो कपालो रेखा’ का हुआ मंचन पोटका : मां मनसा पूजा के पावन अवसर पर रविवार को केरकेट्टा में मां मनसा ओपेरा की ओर…

Spread the love

Muri : सिल्ली के मारदू गांव में नाबालिग छात्रा की हत्या से सनसनी, 8 वर्षीय बच्चा पत्थर से हमला कर घायल; ग्रामीणों में आक्रोश

  दुष्कर्म की आशंका के बीच पुलिस की जांच तेज, SIT गठन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को कड़ी सजा देने की उठी मांग मुरी :  रांची जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time