Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस ने पंजाब के लुधियाना से किशोरी को कराया मुक्त, आरोपी किशोर हिरासत में

बहरागोड़ा : ग्राम महुलचुईं निवासी लादराय मुंडा की नाबालिग बेटी के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने के मामले में बहरागोड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पीड़ित पिता की शिकायत पर बहरागोड़ा थाना में दर्ज कांड संख्या 38/26 के तहत तफ्तीश शुरू की गई थी, जिसके बाद आरोपी रोहन मार्डी पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। हालांकि, पुलिस की विशेष टीम ने सर्विलांस और सटीक सूचना के आधार पर पंजाब के लुधियाना में दबिश देकर नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शामिल आरोपी के विधि विवादित किशोर होने के कारण बहरागोड़ा पुलिस ने लुधियाना जुवेनाइल कोर्ट से उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल किया और उसे नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई तथा अदालत में पेशी के लिए भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

Spread the love

Related Posts

Bahragora : माटिहाना पंचायत में ‘हरित क्रांति अभियान’ के तहत वृहद पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बहरागोड़ा : माटिहाना पंचायत भवन परिसर में टारगेट फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित ‘हरित क्रांति अभियान – The Green Voice (फॉर बेटर टुमारो)’ के तहत एक विशाल पौधारोपण सह पौधा…

Spread the love

Jadugora : पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा का असामायिक निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के पत्रकार विद्या शर्मा की पत्नी रागनी शर्मा ( 52) का रविवार की सुबह निधन हो गया।उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिचित एवं शुभचिंतकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time