जमशेदपुर : जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के तहत उपायुक्त राजीव रंजन ने कार्यालय कक्ष में नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन उपायुक्त को सौंपे।
जन शिकायत निवारण दिवस में चिकित्सीय सहायता, राशन कार्ड, लगान रसीद, म्यूटेशन, पारिवारिक विवाद, आंगनबाड़ी सेविका चयन, वृद्धावस्था पेंशन, स्वरोजगार, जन्म प्रमाण पत्र, रास्ता अवरुद्ध करने, ऋण सहायता, बाधित वेतन को पुनः शुरू करने, झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने समेत अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों की जांच कर नियमसंगत एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निराकरण प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को भी कार्रवाई की स्थिति से अवगत कराया जाए, ताकि शिकायत निवारण की प्रक्रिया प्रभावी एवं पारदर्शी बनी रहे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित, भजनों पर जमकर झूमे श्रोता
There is no ads to display, Please add some



















































