रांची: छठ पूजा के अवसर पर बिहार और झारखंड के लोकप्रिय चाय ब्रांड टाटा टी अग्नि ने पारंपरिक टिकुली कला से सजे लिमिटेड एडिशन फेस्टिव पैक बाजार में उतारे हैं। ये पैक क्षेत्र की समृद्ध कला, संस्कृति और लोक परंपरा को सम्मान देने का प्रतीक हैं।
टिकुली कला बिहार की करीब 800 साल पुरानी पारंपरिक कला है, जो अपनी सूक्ष्म डिजाइन और रंगीन पैटर्न के लिए प्रसिद्ध है। इन पैक को पद्म श्री सम्मानित कलाकार अशोक कुमार बिस्वास के कलात्मक निर्देशन में तैयार किया गया है।
कंपनी ने छठ के चार प्रमुख अनुष्ठानों — नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य — से प्रेरित चार अलग-अलग डिज़ाइन पेश किए हैं। हर पैक छठ पर्व की पवित्रता और सांस्कृतिक महत्व को टिकुली कला की नाज़ुक कारीगरी के माध्यम से दर्शाता है।
इन फेस्टिव पैक के साथ टाटा टी अग्नि ने एक भावनात्मक टीवी विज्ञापन भी लॉन्च किया है, जो छठ पूजा की भक्ति, एकता और परंपरा के प्रति सम्मान को खूबसूरती से दर्शाता है। यह विज्ञापन दर्शकों के मन में अपनापन और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना को और गहरा करता है।
टाटा टी अग्नि की यह पहल न केवल चाय प्रेमियों के लिए त्योहार का स्वाद खास बनाती है, बल्कि बिहार की टिकुली कला को आधुनिक रूप में पुनर्जीवित कर स्थानीय गौरव को सम्मानित भी करती है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: मानगो में जल्द सजेगा श्याम दरबार, कोलकाता से आएंगे भजन गायक