Potka : अपनी जमीन व जान बचाने को अंचलाधिकारी के पास पहुंची वृद्ध महिला, देवर व भतीजे पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

अंचलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया भरोसा, आरोपियों को नोटिस जारी कर बुलाया

पोटका : प्रखंड के हरिणा पंचायत अंतर्गत पांडरशिली गांव की रहने वाली वृद्ध विधवा बिलासिनी बारिक की संपत्ति हड़पने के लिए उसका देवर व भतीजा अक्सर प्रताड़ित करता है. प्रताड़ना से आजिज बिलासिनी बारिक बुधवार को अंचलाधिकारी के कार्यालय पहुंची. रोते हुए उसने प्रताड़ना की सारी कहानी बयां की. जिसे सुनकर अंचलाधिकारी समेत कक्ष में मौजूद  अन्य लोगं की आंखे भर आयी. बिलासिनी बारिक की कोई संतान नहीं है. उसके पति का भी देहांत हो चुका है. सरकार के स्तर से किसी तरह की आर्थिक मंदद (पेंशन) नहीं मिलती है. किसी तरह वह अपना गुजर बसर कर रही है. बिलासिनी को अकेली व असहाय पाकर उसका देवर व उसका लड़का उसे प्रताड़ित करने लगा.

इसे भी पढ़ें : Potka : चचरा टोला में 6 माह से जलमीनार खराब, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

प्रताड़ना से आजिज वृद्धा ने इसकी शिकायत स्थानीय पंचायत में की. लेकिन उसे किसी तरह की मदद नहीं मिली. उसने स्थानीय थाने से भी मदद मांगी. लेकिन वहां से भी उसे न्याय नहीं मिला. अंततः उसने अंचलाधिकारी से मिलने का निर्णय लिया. अंचल कार्यालय में पूर्व पार्षद करूणामय मंडल से उक्त वृद्धा की मुलाकात हुई. पूर्व पार्षद ने पीड़िता को अंचलाधिकारी से मिलाया. महिला की शिकायत के बाद अंचलाधिकारी ने अंचल निरीक्षक शांति राम षाडंगी तथा हल्का कर्मचारी शंभू नाथ देहरी को बुलाकर विपक्षी को नोटिस जारी कर बुलाने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ट्रैफिक पुलिस बनती जा रही है भय का पर्याय, जलेगा शहर – आजसू ने चेताया

सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने का करेंगे प्रयासः मंडल

पूर्व पार्षद करूणामय मंडल तथा सामाजिक कार्यकर्ता मुनीराम बास्के ने बताया कि विधवा तथा अब वृद्ध (70 वर्ष ) हो चुकी बिलासिनी बारिक के गुजारा भत्ता के लिए सरकार के स्तर से मिलने वाले सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए वे प्रयास करेंगे. उन्होंने कहा कि इतने वर्षों बाद भी महिला को पेंशन नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है. जल्द ही वे अपने स्तर से कागजी प्रक्रिया पूरी कर संबंधित विभाग में आवेदन जमा कराएंगे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: क्रिकेट लीग फॉर सिख के विजेता बने गबरू-मानगो, सुपरकिंग्स-टिनप्लेट को आठ विकेट से हराया

Spread the love

Related Posts

Gamharia : कांड्रा रेलवे ओवर ब्रिज से युवती ने लगाई छलांग, नीचे कोयला डस्ट होने से बची जान

गम्हरिया : कांड्रा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया। रेलवे ओवरब्रिज से एक महिला ने अचानक…

Spread the love

Jamshedpur : सर्किट हाउस नारायणी धाम में रंगारंग नृत्य और लोकगीत के साथ मना गणगौर उत्सवगोर ए गणगौर माता खोल ए किवाड़ी…

जमशेदपुर। शनिवार को शहर की धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्वारा बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया भूतनाथ मंदिर परिसर स्थित नारायणी धाम में बड़ी गणगौर उत्सव धूमधाम से मनाया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time