मिस्टर परफेक्शनिस्ट ने Launch किया Aamir Khan Talkies, अब घर बैठे टिकट खरीदकर देखिए फिल्म

मुंबई:  बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अब अपनी फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ को यूट्यूब पर रिलीज करने जा रहे हैं, लेकिन थोड़ा हटके अंदाज़ में. फिल्म 1 अगस्त को ‘आमिर खान टॉकीज़’ यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी और इसे देखने के लिए दर्शकों को टिकट खरीदनी होगी.

आमिर खान ने पहले ही साफ कर दिया था कि वे अपनी फिल्म किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म को नहीं बेचेंगे. अब उन्होंने थिएटर जैसा ही बिज़नेस मॉडल यूट्यूब पर उतारने का फैसला किया है. इसे ‘पे-पर-व्यू’ (Pay-Per-View) मॉडल कहते हैं. मतलब – टिकट खरीदो, फिल्म देखो.

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में आमिर ने बताया कि फिल्म देखने के लिए दर्शकों को 100 रुपये देने होंगे. इस राशि के बदले वे फिल्म को एक बार देख सकते हैं और वो भी 48 घंटे के अंदर. अगर किसी को फिल्म दोबारा देखनी है, तो फिर से 100 रुपये देने होंगे.

आमिर ने इसे समझाते हुए कहा कि भारत में फिल्म देखने की परंपरा हमेशा से ‘पे-पर-व्यू’ रही है. “हम थिएटर में जाते हैं, टिकट खरीदते हैं और फिल्म देखते हैं. मैंने सोचा कि यही तरीका यूट्यूब पर क्यों न अपनाया जाए?” इसी सोच के साथ आमिर ने ‘आमिर खान टॉकीज़’ चैनल लॉन्च किया है.

उन्होंने ये भी जोड़ा कि यह फिल्म परिवार के साथ बैठकर देखने लायक है और अगर एक परिवार में चार लोग हैं तो प्रति व्यक्ति सिर्फ 25 रुपये में फिल्म का आनंद लिया जा सकता है.

आमिर के इस चैनल पर ‘लगान’, ‘दंगल’, ‘पीपली लाइव’, ‘जाने तू या जाने ना’ और ‘तारे ज़मीन पर’ जैसी उनकी पुरानी चर्चित फिल्में भी मौजूद रहेंगी. कुछ कंटेंट फ्री में भी मिलेगा.

फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब तक 261 करोड़ की कमाई कर चुकी है. यह 2025 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

अब देखना दिलचस्प होगा कि यूट्यूब पर आमिर का ये नया डिजिटल एक्सपेरिमेंट दर्शकों को कितना लुभाता है.

 

इसे भी पढ़ें : 

Karishma Kapoor के पूर्व पति Sanjay Kapoor की मौत के बाद विरासत पर विवाद, प्रिया ने बदला इंस्टा नाम
Spread the love
  • Related Posts

    Dharmendra Death: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, श्मशान घाट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    मुंबई:  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, 89 वर्षीय धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर लगभग 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र…

    Spread the love

    Mumbai Drugs Case: 252 करोड़ रुपये के ड्रग केस में फंसे Orry, , दाऊद इब्राहिम से कथित कनेक्शन की जांच

    मुंबई:  बॉलीवुड पार्टियों में फिल्मी सितारे और स्टारकिड्स के साथ ओरी अक्सर लाइमलाइट में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वे अक्सर पार्टी की तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं। अब…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *