Potka : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सुकांत सीट सम्मानित

  • उल्लास योजना के तहत मिर्गी रोग उपचार व जागरूकता में निभाई अहम भूमिका
  • उपायुक्त ने मेमंटो व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

पोटका : चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट और समर्पित सेवा देने के लिए पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. सुकांत सीट को जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सम्मानित किया गया। उपायुक्त ने उन्हें मेमंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की। इस सम्मान से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सम्मान समारोह के दौरान जिला प्रशासन ने डॉ. सुकांत सीट के जनहित में किए गए कार्यों को उल्लेखनीय बताया और कहा कि ऐसे चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ होते हैं। उनके सम्मान से अन्य चिकित्सकों को भी प्रेरणा मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh : रामगढ़ में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान 2026 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई दवा सेवन की शपथ

मिर्गी रोग जागरूकता और उपचार में निभाई सक्रिय भूमिका

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. सुकांत सीट ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा संचालित उल्लास योजना के अंतर्गत जिले भर में आयोजित मिर्गी रोग उपचार एवं जागरूकता शिविरों में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई। वे प्रत्येक कैंप में मिर्गी रोगियों की जांच, उपचार एवं परामर्श में निरंतर लगे रहे। उन्होंने कहा कि मिर्गी जैसी गंभीर बीमारी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर इलाज के लिए लोगों को प्रेरित करना अत्यंत आवश्यक है। उनके प्रयासों से कई मरीजों को लाभ मिला है। डॉ. सुकांत सीट के सम्मानित होने पर स्वास्थ्यकर्मियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है। अपने मृदुभाषी स्वभाव और निस्वार्थ सेवा के कारण वे क्षेत्र में एक लोकप्रिय चिकित्सक के रूप में पहचाने जाते हैं।

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : SER खड़गपुर मंडल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में समारोह का आयोजन

खड़गपुर  :  दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल द्वारा सोमवार को साउथ इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम, खड़गपुर में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सम्मान में एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान…

Spread the love

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time