Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना छुट्टे पैसे को लेकर हुई मामूली कहासुनी से शुरू हुई, जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में तब्दील हो गई। हमलावरों ने दुकान में घुसकर संचालक और उनके भाई के साथ जमकर मारपीट की, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान स्थिति को शांत कराने के लिए दुकान संचालक की माता बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। धक्का-मुक्की और मारपीट में उन्हें भी चोटें आई हैं। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के दुकानदारों व स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है

सूचना मिलने पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

बिरसानगर थाना पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से नियमित गश्त की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time