Jamshedpur : जदयू की बैठक में विधायक सरयू राय के निशाने पर रहे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता कहा,एक आदमी विधायक बने, मंत्री बने, मेयरपति भी बने, यह ठीक नहीं

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम का चुनाव बेहतर मानगो बनाने के लिए लड़ा जाए। वे अपने बिष्टुपुर स्थित आवासिय कार्यालय पर जनता दल (यूनाइटेड) के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे थे। बैठक में श्री राय ने कहा कि मानगो की बसावट ऐसी है जिसमें एक तरफ हिंदू और दूसरी तरफ मुस्लिम आबादी रहती है। चुनाव दोनों के लिए अहम है। चुनाव में शहर में आपसी भाईचारे का माहौल रहे।

सरयू राय ने कहा कि इस चुनाव का असर झारखंड सरकार की सेहत पर नहीं पड़ेगा। महत्वपूर्ण यह है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र को हम लोग और बेहतर कैसे बना सकते हैं, उसको ध्यान में रख कर वोट करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए समर्थित उम्मीदवार को समर्थन दे रहे हैं। इसके पीछे का मकसद यह है कि वह मानगो की महिला हैं और यहां जो भी समस्याएं हैं या जो भी विकास के कार्य हुए हैं, उनसे वह बावस्ता हैं।

सरयू राय ने कहा कि मानगो विकास की तरफ बढ़ रहा है। हमें यह ध्यान रखना होगा कि मानगो चुनाव में विकास की रफ्तार हरगिज धीमी न हो। उन्होंने 2005 का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह पहली बार विधायक बने तो उन्होंने देखा कि कैसे बच्चे, जवान, बूढ़े पानी के लिए लाइन लगाते थे। यह दृश्य उनके अंतकरण में दर्ज हो गया। उन्होंने संकल्प लिया कि मानगो के लिए पेयजल परियोजना लाएंगे। पेयजल परियोजना आई भी। बीते पांच साल वह जमशेदपुर पूर्व के विधायक रहे। बीते पांच वर्षों में पेयजल परियोजना में कोई प्रगति नहीं हुई थी। जितना उन्होंने काम करवा दिया, उतना ही रह गया। बल्किल परियोजना में गिरावट आई। इंटेकवेल में बालू जमा हो गया। बालू निकालने का काम भी नहीं किया गया। बालीगुमा में उनके विधायक रहते पानी की टंकी बनी थी। पाइपलाइन बिछा दी गई थी लेकिन उसमें पानी नहीं आया। ऐसे ही पृथ्वी पार्क में भी टंकी बनी लेकिन सिर्फ टंकी ही बन कर रह गई। आगे नहीं बढ़ी। बिजली की किल्लत मानगो में बेहद थी। गर्मी के दिनों में लोग घरों में नहीं रहते थे। बाहर ही रहते थे। पानी खरीद कर लाते थे लोग। बालीगुमा में श्री राय के प्रयासों से पावरग्रिड की स्थापना हुई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर से रांची जाने में पांच घंटे लगते थे। ऐसी थी नेशनल हाईवे की स्थिति। उन्होंने आंदोलन किया। मुकदमें भी हुए। दो साल के निरंतर आंदोलन के बाद नेशनल हाईवे बनना शुरु हुआ। जब नेशनल हाईवे बनना शुरु हुआ, तब पारडीह से बालीगुमा के सड़क किनारे रहने वालों ने कहना शुरु किया कि उनका घर टूट जाएगा। फिर श्री राय ने प्रस्ताव दिया कि फ्लाईओवर बने। आज फ्लाइओवर बन रहा है। हम लोगों ने तय किया था कि कृषि फार्म की जो जमीन ली गई थी, उसमें मेधा डेयरी का प्लांट लगेगा। पांच साल वह पश्चिम के विधायक नहीं रहे तो अब मेधा डेयरी सरायकेला जा रही है।

श्री राय ने कहा कि 2014 में उन्होंने घोषणा की थी कि मानगो को इस तरह से विकसित करेंगे ताकि कोई भी जरूरी चीज खरीदने के लिए मानगोवासियों को बिष्टुपुर अथवा साकची न आना पड़े। आज उसी दिशा में मानगो आगे बढ़ रहा है। सड़क, पानी, बिजली की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है। सफाई के मामले में लोग अपने-अपने पसंद का ठेकेदार बनवा देते हैं। वो ठेकेदार काम नहीं करते हैं। मानगो में सफाई की स्थिति खराब है। गंदगी का अंबार लग जाता है।

सरयू राय ने कहा कि मानगो मेयर के लिए मतदाताओं को ऐसे प्रत्याशी को वोट करना चाहिए जो मानगो की बेहतरी को आगे बढ़ा सके। यह काम कोई स्थानीय महिला नेत्री ही कर सकती है। स्थानीय प्रत्याशी को ही तरजीह मिलनी चाहिए। ये न हो कि कोई भी आ जाए और वह विधायक भी बने, मंत्री भी बने और मेयरपति भी। स्थानीय लोगों के लिए भी तो जगह होनी चाहिए।

श्री राय ने कहा कि मानगो के चुनाव को विधानसभा चुनाव की तरह नहीं देखना चाहिए। सड़क, साफ-सफाई, बिजली, पानी, बेहतरीन शिक्षण संस्थान खुलेंगे तो वो मानगोवासियों के लिए होंगे और सभी के लिए समान रूप से होंगे। इसलिए ठंडे दिमाग से सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। मानगोवासियों को इस पर मनन जरूर करना चाहिए और उन्हें मिल-जुल कर इसमें भागीदार बनना चाहिए। मानगो का चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है, इसका भी भान सभी को रहे, ना ही किसी पार्टी की तानाशाही चले।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : टाटा–छपरा एक्सप्रेस में शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time