Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल सीतारामडेरा थाना प्रभारी के माध्यम से दमकल विभाग को सूचना दी और स्वयं घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर आग लगने के कारणों की जानकारी प्राप्त की और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। समय पर दमकल वाहन के पहुंचने से आग पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं, प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : तेजिंदर पाल सिंह के मददगारों को जेल भेजे पुलिस प्रशासन, पगड़ी में दाग लगने नहीं देंगे शहर के सिख : कुलविन्दर सिंह

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time