Baharagoda : बहरागोड़ा में तेज रफ्तार ट्रक ने तोड़ी पुलिया की डायवर्सन, ग्रामीणों में आक्रोश

  • चंद्रपुर गांव में देर रात हादसा, चालक गंभीर रूप से घायल

  • रात के सन्नाटे में हुआ हादसा, बड़ा खतरा टला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के चंद्रपुर गांव में रविवार देर रात करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज रफ्तार में जा रही एक ट्रक (डब्ल्यूबी 33 के 0419) अनियंत्रित होकर पुलिया के डायवर्सन को तोड़ते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, देर रात तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले, तब देखा कि ट्रक दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी हुई है। गनीमत रही कि उस समय वहां कोई राहगीर या ग्रामीण मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि ट्रक चाकुलिया की ओर जा रही थी।

इसे भी पढ़ें : Gua : सामूहिक मेहनत और अनुशासन से सेल गुवा की ऐतिहासिक उपलब्धि

अवैध ट्रक परिचालन से ग्रामीणों में नाराजगी

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से होकर रात के समय लगातार भारी वाहनों का आवागमन होता रहता है, जो माटीहाना होते हुए चाकुलिया के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जाते हैं। भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी ने आरोप लगाया कि हर रात बड़ी संख्या में ट्रक आयरन मिट्टी लोड कर दुर्गापुर की ओर जाते हैं और चेक नाका से बचने के लिए इसी ग्रामीण मार्ग का उपयोग करते हैं। ट्रकों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि सड़क पार करते समय लोगों में डर बना रहता है। उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर जमशेदपुर के उपायुक्त को लिखित सूचना दी है, लेकिन अब तक भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने या चेक नाका लगाने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jhargram : लोकल बोर्ड इलाके में भीषण आग से भारी तबाही, कई दुकानें जलकर स्वाहा, मुआवजे की मांग

झाड़ग्राम : शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित लोकल बोर्ड इलाके में बीती देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में शोक

गुवा : मेघाहातुबुरु निवासी ठेका मजदूर बालाजी शर्मा उर्फ बाला (लगभग 38 वर्ष) ने शुक्रवार रात कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time