Ranchi: सोनाराम देवगम बने झामुमो के पश्चिम सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख

रांची: पश्चिम सिंहभूम जिला के संयोजक प्रमुख बनने पर सोनाराम देवगम ने आज रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.

सोनाराम देवगम ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन, और केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय समेत सभी झामुमो केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें जिला संयोजक मंडली का प्रमुख बना कर जो बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसके प्रति वे आशान्वित हैं.

उन्होंने कहा, “इस जिम्मेदारी को हम सभी मिलकर निभाएंगे. जिला में पार्टी के सभी वरिष्ठ साथियों के सहयोग और मार्गदर्शन से हम संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. हमारी प्राथमिकता होगी कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संगठन का विस्तार किया जाए.”
इस अवसर पर संयोजक मंडली के सदस्य भुवनेश्वर महतो, दीपक कुमार प्रधान, और वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता प्रेम मुंडरी और अभिराम सिंह देवगम भी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: Chaibasa: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से, मैदान तैयार

Spread the love

Related Posts

Jharkhand: जमीन घोटाला मामले में CM हेमंत सोरेन MP-MLA कोर्ट में पेश, मिली जमानत

रांची:  जमीन घोटाला मामले में ईडी के समन की अवहेलना से जुड़े केस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव…

Spread the love

पुतिन के भारत दौरे से खुलेगी नई संभावनाओं की राह: जे.पी. पांडेय

जमशेदपुर:  भाजपा किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के नेता तथा झारखंड राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ के संयोजक जय प्रकाश पांडेय ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे का स्वागत किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *