रांची: पश्चिम सिंहभूम जिला के संयोजक प्रमुख बनने पर सोनाराम देवगम ने आज रांची स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया.
सोनाराम देवगम ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन, और केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बिनोद कुमार पाण्डेय समेत सभी झामुमो केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्हें जिला संयोजक मंडली का प्रमुख बना कर जो बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसके प्रति वे आशान्वित हैं.
उन्होंने कहा, “इस जिम्मेदारी को हम सभी मिलकर निभाएंगे. जिला में पार्टी के सभी वरिष्ठ साथियों के सहयोग और मार्गदर्शन से हम संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. हमारी प्राथमिकता होगी कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक पार्टी संगठन का विस्तार किया जाए.”
इस अवसर पर संयोजक मंडली के सदस्य भुवनेश्वर महतो, दीपक कुमार प्रधान, और वरिष्ठ झामुमो कार्यकर्ता प्रेम मुंडरी और अभिराम सिंह देवगम भी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa: जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता कल से, मैदान तैयार
There is no ads to display, Please add some



















































