Jamshedpur: जदयू की सदस्यता अभियान का जोरदार आगाज, दर्जनों युवाओं ने ली सदस्यता

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में जनतादल (यूनाइटेड) जदयू की सदस्यता अभियान तेजी से जारी है. इसी कड़ी में शनिवार को जमशेदपुर के बारीडीह में दर्जनों युवाओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की.

 

सदस्यता कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति
इस सदस्यता कार्यक्रम में युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह की विशेष उपस्थिति रही. मोंटी सिंह एवं लाल गौड़ के नेतृत्व में यह अभियान आयोजित किया गया.

 

युवाओं में पार्टी के प्रति आकर्षण
इस मौके पर निर्मल सिंह ने कहा कि झारखंड के युवाओं, खासकर पूर्वी सिंहभूम के युवाओं में जदयू सुप्रीमों व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा के जदयू विधायक सरयू राय की कार्यशैली और पार्टी की विचारधारा के प्रति गहरी रुचि है. उन्होंने बताया कि इस कारण से युवा सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं और जदयू झारखंड में अपना पुराना वजूद स्थापित कर रहा है.

 

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, विशिष्ट अतिथि जदयू प्रदेश महासचिव कौशल कुमार, पूर्वी शिवम युवा जदयू के जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जदयू के प्रदेश सचिव कमल चौबे, युवा जदयू के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह, भोला युवा जदयू के जिला प्रवक्ता अमृता मिश्रा, और जदयू के वरिष्ठ नेता दीपक गौड़ भी मौजूद थे. उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी की सदस्यता रसीद और अंग वस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया.

 

नए सदस्यों की सूची
सदस्यता ग्रहण करने वालों में रतन गांगुली, राहुल मुंडा, मोंटी सिंह, राजा भूमि, आनंद सरकार, राहुल यादव, सूरज गोप, कुणाल मुंडा, सावंत कुमार, राजीव सिंह, नयन पोद्दार, संतोष सावंत, विक्की सरकार सहित कई अन्य युवा शामिल हैं.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: श्री श्याम बाबा प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन 1501 निशान के साथ निकली शोभा यात्रा

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आसनबनी कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने की मांग, जेएलकेएम ने दी आंदोलन की चेतावनी

जादूगोड़ा : जेएलकेएम नेताओं की एक बैठक सोमवार को जादूगोड़ा स्थित कारगिल चौक पर हुई। जिसमें जिला एवं प्रदेश कमिटी के पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के अनुसूचित जनजाति…

Spread the love

Bahragora : विधायक समीर मोहंती की ‘त्रिशक्ति’ सौगात: बहरागोड़ा में शिक्षा, सड़क और महा-विद्युतीकरण योजना का महा-आगाज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड को विकास के हाईवे पर ले जाते हुए सोमवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने एक ही दिन में शिक्षा, सड़क और बिजली क्षेत्र की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time