Saraikela: ओवरटेक के दौरान घर में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर, छज्जे को किया ध्वस्त! – देखें Video

सरायकेला: सरायकेला-चाईबासा मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. टाटा से चाईबासा जा रहा ट्रेलर (संख्या JH 09BD 6155) ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर राजबांध स्थित हीरो शोरूम के सामने वार्ड पार्षद बलराम साहू के घर में जा टकराया.

घर को नुकसान, परिवार सुरक्षित

संयोगवश, इस दुर्घटना में घर के किसी भी सदस्य को चोट नहीं आई. हालांकि, ट्रेलर की टक्कर से मकान का आधा छज्जा टूट गया, जिससे करीब 50,000 रुपये का नुकसान हुआ. मकान मालिक ने कहा, “हम लोग बाल-बाल बच गए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था.”

सड़क हादसों पर फिर उठे सवाल

इस दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा, “यह सड़क हादसे कब रुकेंगे? प्रशासन से कई बार बायपास रोड बनाने की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.”

प्रशासन कब लेगा संज्ञान?

यह कोई पहली घटना नहीं है, जब इस सड़क पर बड़ा हादसा हुआ हो. स्थानीय लोग लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बायपास रोड का निर्माण किया जाए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोका जा सके. अब सवाल यह है कि प्रशासन कब जागेगा और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाएगा?

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: ईंट बनाने की मशीन की चोरी का खुलासा, स्क्रैप टाल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *