Seraikela : नीमडीह में “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में परिसंपत्तियों का वितरण

  • सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों को मिला सम्मान
  • झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने PMJJBY के तहत दिया 2 लाख का चेक, एसडीएम ने पहल की सराहना की

सरायकेला : नीमडीह प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत लाभुकों को परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएम सरायकेला, बीडीओ व सीओ नीमडीह उपस्थित रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और विविध योजनाओं की जानकारी हासिल की। कार्यक्रम को सफल बनाते हुए अधिकारियों ने लाभुकों को योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें : Gua : कोटगढ़–जामदा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत उल्लेखनीय पहल की। बैंक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के अंतर्गत श्रीमती निर्मला देवी को ₹2,00,000 का क्लेम चेक प्रदान किया गया। चेक वितरण करते हुए एसडीएम सरायकेला ने बैंक की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि समयबद्ध कार्रवाई से आमजन का विश्वास सरकारी योजनाओं व बैंकिंग प्रणाली के प्रति और मजबूत होता है। ग्रामीणों ने बैंक की इस मानवीय पहल का स्वागत किया और कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों से योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

Spread the love

Related Posts

Potka : घुटु मैदान में शराब पीने पर पूर्ण प्रतिबंध, ग्रामीणों का सख्त फैसला

बाहरी शराबियों की हरकतों से परेशान ग्रामीणों ने उठाई आवाज पोटका : पोटका प्रखंड के सानग्राम पंचायत अंतर्गत सानग्राम नदी से सटे कारकाट स्थित घुटु मैदान में बाहरी शराबियों की…

Spread the love

Jhargram : शिव चतुर्दशी मेला और लोक संस्कृति उत्सव की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

झाड़ग्राम : जिले के नयाग्राम ब्लॉक स्थित ऐतिहासिक रामेश्वर मंदिर, रामेश्वर शिव चतुर्दशी मेला और लोकसंस्कृति उत्सव की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार दोपहर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मानव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *