Jamshedpur : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय में ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण संपन्न

  • ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए समर्पित सामुदायिक सेवा का अनूठा प्रयास

जमशेदपुर : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग ने 14 फरवरी को ‘जॉय ऑफ गिविंग’ पहल का 5वां संस्करण सफलतापूर्वक आयोजित किया, जिसका मार्गदर्शन प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता ने किया। सिधगोड़ा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय को सम्मान और बराबरी का दर्जा दिलाना था। यह विश्वविद्यालय की ओर से समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जागरूकता फैलाने की पहल का प्रतीक है। समारोह की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुई, इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, उपहार वितरण और फैशन शो के माध्यम से समुदाय को मंच प्रदान किया गया। डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा और प्रॉक्टर डॉ. सुधीर साहू के प्रेरणादायक भाषणों ने कार्यक्रम में चार चांद लगाए। पुलवामा हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए एक मिनट का मौन रखा गया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा अयस्क खान के सीएसआर अंतर्गत तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

विश्वविद्यालय परिवार और शिक्षकों का सक्रिय योगदान

कार्यक्रम में रजिस्ट्रार डॉ. सलोमी कुजूर, सीवीसी डॉ. अन्नपूर्णा झा, डॉ. नूपुर मिंज, डॉ. मनीषा टाइटस, डॉ. कामिनी कुमारी, डॉ. रिजवाना परवीन, डॉ. अनामिका और डॉ. माधुरी प्रीयदर्शिनी सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. केया बनर्जी और गगनदीप ने किया, जबकि डॉ. श्वेता प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। एमबीए की छात्राओं और डॉ. भारती वार्ष्णेय के सक्रिय योगदान से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का समापन संजना किन्नर के फीडबैक के साथ हुआ, जिसने ट्रांसजेंडर समुदाय और विश्वविद्यालय परिवार के बीच सकारात्मक संवाद और सहभागिता का संदेश दिया।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में एनुअल कैरियर मेला का आयोजन,  देश की टॉप 20 यूनिवर्सिटी और विदेश की 2 यूनिवर्सिटी ने लिया हिस्सा

जमशेदपुर  : वैली व्यू स्कूल में पहली बार कैरियर माइल स्टोन के सौजन्य से क्लास दसवीं से क्लास बारहवीं के बच्चों के लिए कैरियर मेला का आयोजन हुआ।मेला का उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : सरयू राय की पहल पर ‘शिक्षक का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषय पर 6 सितंबर को सेमिनार, तैयारी समिति का हुआ गठन

प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च और छात्र आंदोलन पर फोकस रहेगा सुबह साढ़े 9 बजे से माइकल जॉन ऑडिटोरियम में शुरु होगा पंजीकरण हर सत्र एक घंटे का होगा, शोध पत्र भी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time