Jamshedpur : मानगो के चहुंमुखी विकास का संकल्प : मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने तेज किया प्रचार अभियान

  • जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू की मौजूदगी में रोड नंबर 4 5 में चला जोरदार जनसंपर्क
  • चुनाव चिह्न ईंटेंपर मतदान की अपील, समर्थन से मजबूत दिखा पलड़ा

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। मानगो स्थित रोड नंबर 4 और रोड नंबर 5 में चलाए गए जनसंपर्क अभियान में समाज के हर वर्ग—युवा, महिला और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी गई। इस दौरान झामुमो की केंद्रीय सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, पूर्व जिला समिति उपाध्यक्ष सागेण पूर्ति तथा महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई और सविता दास सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे। जनसंपर्क अभियान पारडीह चौक और कुमरूम बस्ती तक पहुंचा, जहां “लक्की सिंह जिंदाबाद” और “ईंटें छाप” के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में 21वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

पारडीह चौक से कुमरूम बस्ती तक गूंजे समर्थन के नारे

जनसंपर्क के दौरान लक्की सिंह का स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। समर्थकों की भारी भीड़ ने अभियान को उत्साहपूर्ण बना दिया। प्रत्याशी ने मतदाताओं को भरोसा दिलाया कि मानगो के सर्वांगीण विकास के लिए उनके पास ठोस ब्लूप्रिंट तैयार है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली आपूर्ति, नाली-गली निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ साफ-सफाई व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : मानगो नगर निगम चुनाव : सरयू राय ने संध्या सिंह के समर्थन में पदयात्रा कर बढ़ाया जनसमर्थन

विकास के लिए तैयार है ठोस ब्लूप्रिंट, जनता से किया वादा

लक्की सिंह ने आगे कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे तथा मानगो में वेंडर जोन का निर्माण कराया जाएगा। ट्रैफिक जाम से मुक्ति, पार्किंग की समुचित व्यवस्था और क्षेत्र की छोटी-बड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि मतदान के दिन बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या 08 पर चुनाव चिह्न “ईंटें” पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर दें। जनसंपर्क के दौरान दिखे उत्साह और समर्थन को देखते हुए उनका पलड़ा मजबूत नजर आ रहा है।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने परिसदन में उन्हें पुष्प गच्छ देकर हार्दिक बधाई दिया है। कांग्रेसियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time