Potka : उदाल ग्राम में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में हदम तारुब मानहदा विजेता

  • विधायक संजीव सरदार ने विजेता टीम को किया सम्मानित

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत उदाल ग्राम में सिद्धू कानू युवा खेल क्लब रंगामटिया द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल एवं खेलकूद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हेंसरा एफसी और हदम तारुब मानहदा के बीच रोमांचक खेल देखने को मिला। इस अवसर पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और उन्होंने विधि-विधान से कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मैदान में खेल प्रेमियों एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ उपस्थित रही, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इसे भी पढ़ें : Potka : बागबेड़ा में नवनिर्मित सुतानी घाट का पूजन, विधायक संजीव सरदार हुए शामिल

हदम तारुब मानहदा जीता खिताब, युवाओं को खेल में करियर बनाने की दी प्रेरणा

रोमांचक फाइनल मुकाबले में हदम तारुब मानहदा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि हेंसरा एफसी उपविजेता रही। विजेता टीम को ₹15,000 और उपविजेता टीम को ₹10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। मौके पर विधायक संजीव सरदार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि खेलकूद युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित करता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों की महत्ता बताते हुए कहा कि युवा खेल में अपना करियर बना सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बलराम सरदार, कमेटी अध्यक्ष रुपाई टुडू, टीपू सोरेन, मंगल टुडू, सागराम टुडू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दोस्ताना मैच में सेंट जेवियर्स स्कूल चाईबासा की टीम जीती, पूजा बोदरा, मोंटी बारिक, डायमंड कुंकल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल, बिष्टुपुर द्वारा आयोजित दोस्ताना बास्केटबॉल एवं फुटबॉल मैच में सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, लुपुंगगुटू की टीम जीती। बुधवार को इसकी शुरुआत स्कूल बैंड की सुरीली और…

Spread the love

Potka : खेलो झारखंड में सीमन सरदार ने जीता रजत पदक

पोटका : उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी के कक्षा नौवीं के छात्र सीमन सरदार ने जिला स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के जैवलिन थ्रो में द्वितीय स्थान हासिल कर क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time