Jadugoda : तेलंगाना में आयोजित 40वें खेल एवं सांस्कृतिक मीट में यूसिल कर्मियों का शानदार प्रदर्शन

  • आनन्द महतो ने 200 और 400 मीटर दौड़ में जीते स्वर्ण पदक

जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा विभाग द्वारा तेलंगाना के मनुगुरु में आयोजित 40वें खेल एवं सांस्कृतिक मीट में Uranium Corporation of India Limited (यूसिल) कर्मियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान सहित झारखंड का नाम रोशन किया। 11 से 13 फरवरी तक आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से परमाणु ऊर्जा विभाग की 25 इकाइयों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यूसिल की कोणार्क टीम में शामिल यूरेनियम मजदूर संघ के पूर्व महामंत्री आनन्द महतो ने 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि से जादूगोड़ा क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : Adityapur : आदित्यपुर में नाले से मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

लगातार पांच वर्षों से कायम है स्वर्णिम प्रदर्शन

जानकारी के अनुसार आनन्द महतो, जो नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट से जुड़े हैं, पिछले पांच वर्षों से 200 और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतते आ रहे हैं। यह उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है। प्रतियोगिता के परिणामों में 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान आनन्द महतो (कोणार्क टीम, यूसिल), द्वितीय स्थान वीणादयालण पी (रामेश्वरम) और तृतीय स्थान जेके टेलर (द्वारका) को मिला। वहीं 400 मीटर दौड़ में भी आनन्द महतो ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि वीणादयालण पी को रजत और आर जी भूजवल (एलोरा) को कांस्य पदक मिला।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता का तूफानी दौरा जारी, डोर टू डोर संपर्क कर लोगों से मांगा समर्थन

रिले और 100 मीटर में भी यूसिल का दमदार प्रदर्शन

इसके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़ में तुरामडीह के रंजीत पारीया ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। रिले रेस प्रतियोगिता में भी यूसिल की कोणार्क टीम ने तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता संपन्न होने के बाद कोणार्क टीम रविवार को तेलंगाना से जादूगोड़ा लौटेगी, जहां उनका भव्य स्वागत किए जाने की तैयारी है। खिलाड़ियों की इस सफलता से यूसिल कर्मियों में उत्साह का माहौल है।

Spread the love

Related Posts

Gua : डीएवी नोवामुंडी के खिलाड़ियों का एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, जीते 12 पदक

गुवा :  जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 12 पदक (4 स्वर्ण, 6 रजत और 2…

Spread the love

Bahragora : अनुशासन और प्रतिभा के दम पर विनित वॉरियर्स बना ‘बीसीएल सेशन-2’ का चैंपियन, वीणापाणि स्टेडियम में चंपई सोरेन ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित वीणापाणि स्टेडियम में बुधवार को ‘बीसीएल सेशन-2’ फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने खिलाड़ियों से परिचय कर व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time