Gamharia : गम्हरिया में जमीन कारोबारी अजय प्रताप की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक की आशंका

  • डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, पूरी रात वाहन में अचेत पड़े रहे
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत का खुलासा

गम्हरिया : बिपिन वार्ष्णेय शिवपुरी कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय जमीन कारोबारी अजय प्रताप की सोमवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि घटना को लेकर इलाके में चर्चाएं भी तेज हैं। जानकारी के अनुसार अजय प्रताप रविवार देर रात करीब 11 बजे गम्हरिया से कांड्रा की ओर अपनी स्कॉर्पियो (संख्या JH05DM-8864) से जा रहे थे। इसी दौरान रामचंद्रपुर स्थित भारत पेट्रोलियम के समीप उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन का अगला टायर ब्लास्ट हो गया। बताया जाता है कि दुर्घटना के बाद वे पूरी रात वाहन के अंदर अचेत अवस्था में पड़े रहे और हेडलाइट जलती रही, लेकिन किसी की नजर उन पर नहीं पड़ी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बालीगुमा में चंदेश्वर महादेव दुर्गा मंदिर का नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 21 से

दुर्घटना के बाद पूरी रात गाड़ी में पड़े रहे अजय

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रात में पुलिस पेट्रोलिंग वाहन उस ओर नहीं पहुंचा, जिससे पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। सोमवार सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने अजय प्रताप को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि वाहन चलाते समय उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे वे नियंत्रण खो बैठे। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष टीचर्स ट्रेनिंग मोड़ के समीप हुई बमबारी की घटना में भी वे घायल हुए थे और हाल के दिनों में क्षेत्रीय राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय बताए जा रहे थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में बालू माफियाओं पर बड़ा क्रैकडाउन: NGT की रोक के बावजूद अवैध बालू लदे 6 वाहन जब्त

बहरागोड़ा : नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के कड़े आदेशों और स्थानीय प्रशासन की लगातार पैनी नजर के बावजूद क्षेत्र में बालू माफियाओं का दुस्साहस कम होने का नाम नहीं ले…

Spread the love

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time