जमशेदपुर: मानगो नगर निगम चुनाव में वार्ड संख्या 36 से पार्षद की प्रत्याशी सोनी पांडेय अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार कर रही हैं. उनके जन संपर्क अभियान में समर्थक ढोल-नगाड़े बजाते हुए चल रहे हैं. जो लोगों को आकर्षित कर रहे हैं. संपर्क अभियान के दौरान अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए सोनी पांडेय ने बताया कि सबसे पहले वे महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करेंगी तथा नगर निगम से समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्याओं का निदान करवाएंगी. मानगो की सबसे गंभीर समस्या गंदगी है. जिसपर उन्होंने विशेष रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता जतायी. जन संपर्क अभियान में काफी संख्या में महिलाएं एवं स्थानीय लोग शामिल रहे.
There is no ads to display, Please add some



















































