Municipal Elections : जनता ने विश्वास जताया तो विकास की नई लकीर खीचेंगी बलबीर कौर : सरदार शैलेन्द्र सिंह

जुगसलाई के मुहल्लों में प्रत्याशी ने चलाया सघन जन संपर्क अभियान

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर का जन संपर्क अभियान निरंतर जारी है. शनिवार को उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ सफीगंज मोहल्ला, कचहरी मोहल्ला, गर्ल्स स्कूल रोड, खटीक मोहल्ला होते हुए मारवाड़ी पाड़ा में जन संपर्क अभियान चलाया. इस दौरान लोगों में काफी उत्साह दिखा। सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर जनता बिस्कुट छाप पर अपना विश्वास जताती है तो वे विकास की नई लकीर खींचेंगे। पदयात्रा के दौरान बलबीर कौर जुगसलाई के वरिष्ठ समाजसेवी परमात्मा मिश्रा से उनके आवास पर जाकर मिलीं तथा उनसे आशीर्वाद लिया। साथ ही साथ वे स्टेशन रोड गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन हरदीप सिंह, सेक्रेटरी कंवलजीत सिंह सहित कई अन्य लोगों से मिली तथा वोट की अपील की। सभी ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान रजक व खटिक समाज के लोगों ने भी वोट देने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में बलवीर कौर के प्रत्याशी बनाए जाने से काफी उत्साह देखने को मिला। सभी ने सरदार शैलेन्द्र सिंह के 40 वर्षों से किए जा रहे समाजसेवा के कार्य को देखते हुए उनका जोरदार समर्थन किया और हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। पदयात्रा में बलवीर कौर के साथ उनके पति समाज सेवी सरदार शैलेंद्र सिंह, स्वर्ण सिंह लाला, नरेंद्र सिंह, बृज तिवारी नंदलाल साहू, अजय कुमार पांडे, रवि शंकर तिवारी, सुनील गुप्ता, दिलीप गुप्ता, गुरमुख सिंह, मनोज साहू, मनजीत सिंह, अमृतपाल सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, कमर सुल्ताना, मोहम्मद फिरोज, वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह, अंशु परिहार, सूरज प्रताप सिंह, अमन सिंह, विवेक सिंह, सनी सिंह, अवतार सिंह राजा, रेनू आहूजा, कृष्णा पत्र, विक्की सिंह, रोजी कौर, नीतू कुमारी, यशपाल कौर, सिल्लू सिंह आदि कई लोग शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Municipal Elections : मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क अभियान, लोगों से कार्पेट के निशान पर वोट करने की अपील की


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time