Jamshedpur : राजद ने मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता को दिया अपना समर्थन, प्रचार में भी जुटेंगे नेता-कार्यकर्ता

जमशेदपुर :  मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी सुधा गुप्ता को राष्ट्रीय जनता दल ने अपना समर्थन दिया. रविवार को राजद के जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष रमेश राय, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू शाह और युवा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता कर समर्थन की घोषणा की. नेताद्वय ने कहा कि राजद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर इंडिया गठबंधन की मजबूत और सशक्त उम्मीदवार सुधा गुप्ता समर्थन किया गया है.

रमेश राय ने कहा कि पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यकाल में मानगो में विकास के अनेकों काम हुए हैं. यहां के ड्रीम प्रोजेक्ट फ्लाई ओवर निर्माण प्रगति पर है. इसी तरह उन्होंने भव्य एमजीएम अस्पताल बनवाया. उनके कार्यशैली को देखते हुए राजद के सभी पदाधिकारियों ने अपना समर्थन दिया और सहयोग का आश्वाशन दिया।

प्रेस वार्ता में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष परवींदर सिंह, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सिंटू पांडे, प्रधान महासचिव विजय ठाकुर, वरिष्ठ नेता इंद्रदेव प्रजापति, जिला सचिव नवीन यादव, छात्र जिला अध्यक्ष करण गोस्वामी, धनजीत यादव, विनय कुमार चंद्रवंशी आगि मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जुगसलाई वार्ड 12 में दीपक अग्रवाल रामूका को मिला मारवाड़ी समाज का समर्थन

Spread the love

Related Posts

Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर…

Spread the love

Jamshedpur : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, मौलिक अधिकार व कर्तव्य से अवगत हुईं छात्राएं 

जमशेदपुर  : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा नब्बे दिनों तक लगातार चलने वाले विधिक जागरूकता सह जनसंपर्क अभियान के तहत बुधवार को पीएम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time