पोटका: 75वें संविधान दिवस के अवसर पर कोवाली थाना परिसर में संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया गया। थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने थानाध्यक्ष और सभी उपस्थित पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक वाचन किया और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया।
थाना प्रभारी ने कहा, “हम सत्य और न्याय के मार्ग पर चलते हुए संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का अक्षरशः पालन करेंगे। जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। संविधान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। इसी के अनुसार व्यवस्था चलती है और हम सभी संविधान के तहत बंधे हुए हैं। दोषियों को सजा देना और निर्दोषों को न्याय दिलाना हमारा मुख्य कर्तव्य है।”
कार्यक्रम में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों ने न्याय, समानता और कानून के सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।
There is no ads to display, Please add some


















































