Jadugora: यूरेनियम कामगार यूनियन का विरोध प्रदर्शन, श्रम कानून संशोधनों के खिलाफ सड़क पर उतरे कर्मचारी

जादूगोड़ा:  केंद्र सरकार द्वारा 29 श्रम कानूनों में संशोधन और उन्हें चार लेबर कोड में बदलने के खिलाफ यूरेनियम कामगार यूनियन ने तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट माइंस गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन के महामंत्री भरत किस्कू और अन्य नेताओं ने यूसिल कर्मियों के बीच काला बिल्ला लगाकर संशोधित श्रम कानूनों के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई।

यूनियन महामंत्री भरत लाल किस्कू ने कहा कि पुराने 29 श्रम कानूनों को घटाकर चार लेबर कोड में बदलने से मजदूरों के अधिकार छीने गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार यह संशोधन वापस नहीं लेती है, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

इस विरोध प्रदर्शन में भरत किस्कू के साथ गुरुचरण हांसदा, सुनील दिग्गी, रामू मुर्मू, सुराई हो, जुबल कुंकल, दबई दिग्गी और रिचू माझी सहित अन्य यूनियन सदस्य शामिल हुए।

यूरेनियम कामगार यूनियन ने इसी तरह का विरोध जादूगोड़ा और नरवा पहाड़ में भी आयोजित किया। सभी स्थानों पर कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर अपनी एकजुटता और नाराजगी व्यक्त की।

Spread the love

Related Posts

Potka: ब्रेन मलेरिया रोकथाम को लेकर शंकरदा पंचायत में लगा शिविर, पीएलवी ने जांच कराकर लोगों को किया जागरूक

पोटका : स्वास्थ्य विभाग पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर शंकरदा पंचायत के सुभाष चबूतरा में एक दिवसीय मलेरिया जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पोटका में ब्रेन मलेरिया से…

Spread the love

Potka : रंभा कॉलेज में कराटे स्वर्ण पदक विजेता युवराज सरदार व बॉक्सर शुभ्रा ज्योति सम्मानित

पोटका : रंभा कॉलेज में राज्यस्तरीय हीपकीडो (हापकिडो) प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले छात्र युवराज सरदार तथा बॉक्सिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा शुभ्रा ज्योति को कॉलेज प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time