घाटशिला उपचुनाव: उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की रणनीतिक बैठक, सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान

घाटशिला:  आज झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन किया गया था. घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की रणनीतियों ओर चर्चा हेतु यह बैठक घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में हुई.

बैठक सह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद शामिल हुए। मौके पर घाटशिला विधान सभा उपचुनाव कैंपेन कमिटी, प्रखण्डवार चुनाव संचालन कमिटी, प्रखण्ड पर्यवेक्षक, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं BLA-2 भी मौजूद रहे.

प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अपने संबोधन में कहा, “कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता सोने से भी अधिक कीमती है। हमारे पूर्वजों ने पार्टी को अपने खून-पसीने से सींचा है। कांग्रेस की सेवा प्राणों की बाज़ी लगाकर करनी चाहिए, पर पार्टी की मर्यादा कभी धूमिल नहीं होनी चाहिए।”

उन्होंने बताया कि कांग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने गठबंधन के तहत झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को समर्थन देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद ने मौजूद सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए चुनाव प्रचार की अपील की. उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा, चिकित्सा एवं महंगाई पर सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व में देश का बहुत बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि देश में धीरे धीरे दिन लोकतंत्र को कमजोर हो रहा है. वोटों की चोरी की जा रही है, राष्ट्रीय उपक्रमों को बेचा जा रहा है. सोने -चांदी की कीमतें आसमान छू रही हैं. उन्होने अपने पार्टी के सदस्यों से इन सब बातों जनता के बीच मजबूती से पहुँचाने की सलाह भी दी.उन्होंने सभी प्रखंड, मंडल और पंचायत स्तरीय नेताओं को बूथ प्रबंधन, पदयात्रा, पर्चा वितरण और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनता तक पहुंचने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, पवन सिंह तथा पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने जेएमएम नेताओं के रूप में भाग लिया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को विजयी बनाने की अपील की।

सम्मेलन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप कुमार बलमुचू, बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, अंबा प्रसाद, जलेश्वर महतो, सोनाराम सिंकू, नमन विक्सल कोंगाड़ी, ज्योति सिंह मथारू, रविंद्र सिंह, अशोक चौधरी, मो. भोलू, ब्रजेंद्र तिवारी, फकीर चंद्र अग्रवाल, राजकिशोर यादव सहित अनेक नेताओं ने भाग लिया।

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष सत्यजीत सीट (घाटशिला), सतदल गिरी (धालभूमगढ़), संजय कुमार साह (मुसाबनी), शिवनाथ मांडी (गुड़ाबांदा) और बुढ़ान मुर्मू (मानस दास प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष) ने भी विचार व्यक्त करते हुए गठबंधन प्रत्याशी को जीत दिलाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मो. भोलू, सभी प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों, नरेश महाकुड, समीर मदीना, कन्हैयालाल शर्मा, तपन दत्त, शाहनवाज आलम, सुफी इरफान, गुरदीप सिंह, तनवीर अहमद समेत अनेक कांग्रेसजनों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।

Spread the love
  • Related Posts

    West Bengal : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दिया

    कोलकाता : पश्चिम बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मिस्टर बोस को नवंबर 2022 में पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया था।…

    Spread the love

    Seraikela : सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक पर मरीज का इलाज करने के लिए पैसे मांगने का आरोप, नगर पंचायत अध्यक्ष ने डॉक्टर को लगाई फटकार, डीएस से कार्रवाई की मांग

    सरायकेला :  सदर अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ पी एम बाड़ा के द्वारा मरीज का उपचार करने को लेकर पैसे की मांग करने की सूचना पर गुरुवार को सरायकेला नगर…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *