जादूगोड़ा: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए अब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता मधु कोड़ा भी मैदान में उतर गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सुरदा क्रॉसिंग स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर देवघर के पूर्व विधायक नारायण दास, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में प्रदेश और जिला स्तरीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के बाद मधु कोड़ा ने झारखंड सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जनता अब झामुमो सरकार से त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा,
“घाटशिला की जनता ने दो बार झामुमो प्रत्याशी (दिवंगत रामदास सोरेन) को मौका दिया, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं मिला। इसके बदले जनता को लाठी-डंडे और झूठे मुकदमे मिले।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य में बेरोजगारी और पलायन की समस्या चरम पर है, युवा रोज़गार की तलाश में अन्य राज्यों की ओर पलायन को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार जनता किसी बहकावे में नहीं आने वाली और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की जीत तय है।
इसे भी पढ़ें :
There is no ads to display, Please add some



















































